Business News

एलजी केम मिस्र के सबसे बड़े समुद्री जल अलवणीकरण प्लांट को आरओ मेमब्रेन की आपूर्ति करेगा

Business Wire India
एलजी केम (LG Chem) (केआरएक्स : 051910) एक अभियान को आगे बढ़ा रहा है जो दुनिया भर में पानी के उपचार के बाजार का नेतृत्व करने के लिए है। यह समुद्री पानी को ताजे जल में बदलने की मिस्र की सबसे बड़ी परियोजना हासिल करने के बाद किया जा रहा है। 

इस स्मार्ट समाचार विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/cgi-bin/mmg.cgi?eid=51572164&lang=en

LG Chem (KRX: 051910) chosen as the sole supplier of Reverse Osmosis (RO) membranes to a seawater desalination plant in Egypt with 300,000-ton capacity which Metito will build in El Galalah and Port Said. It is the largest desalination plant in the country which can provide fresh water to about 2 million people a day. Last year, LG Chem won an order from a plant in Oman with 250,000-ton capacity. LG Chem has supplied its products to world renowned companies in the industrial RO membrane market, raising its global competitiveness. (Graphic: Business Wire)
LG Chem (KRX: 051910) chosen as the sole supplier of Reverse Osmosis (RO) membranes to a seawater desalination plant in Egypt with 300,000-ton capacity which Metito will build in El Galalah and Port Said. It is the largest desalination plant in the country which can provide fresh water to about 2 million people a day. Last year, LG Chem won an order from a plant in Oman with 250,000-ton capacity. LG Chem has supplied its products to world renowned companies in the industrial RO membrane market, raising its global competitiveness. (Graphic: Business Wire)

एलजी केम (केआरएक्स : 051910) का चुनाव मिस्र के एक समुद्री जल अलवणीकरण प्लांट को रिवर्स ऑसमोसिस (आरओ) मेमब्रेन के अकेले आपूर्तिकर्ता के रूप में किया गया है। इसकी क्षमता 300,000 टन होगी और इसका निर्माण मेटिटो एल गलालह और पोर्ट सेड में करेगा। यह देश का सबसे बड़ा अलवणीकरण प्लांट है जो रोज करीब 2 मिलियन लोगों को  ताजा जल मुहैया करा सकता है। गए साल एलजी केम ने 250,000 टन क्षमता वाले ओमान के एक प्लांट से ऑर्डर हासिल किया। एलजी केम ने अपने उत्पाद की आपूर्ति औद्योगिक आरओ मेमब्रेन बाजार में विश्व विख्यात कंपनियों को की है और इस तरह अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धिता बढ़ाई है। (ग्राफिक : बिजनेसवायर)

एलजी केम ने आज एलान किया कि उसका चुनाव समुद्री जल का अलवणीकरण करने वाले एक प्लांट को रिवर्स ओसमोसिस (आरओ) मेमब्रेन के अकेले आपूर्तिकर्ता के रूप में किया गया है। इस प्लांट की क्षमता 300,000 टन होगी और इसका निर्माण अंतरराष्ट्रीय जल उपचार कंपनी मेटिटो - एल गलालह और पोर्ट सेड में करेगr।
यह देश का सबसे बड़ा डीसैलिनेशनल (अलवणीकरण) प्लांट है जो रोज करीब 2 मिलियन लोगों को ताजा जल मुहैया करा सकता है। एलजी केम इस साल की दूसरी छमाही से आरओ मेमब्रेन की आपूर्ति करने वाली है।

गए साल, एलजी केम ने ओमान में एक प्लांट से ऑर्डर हासिल किया जिसकी क्षमता 250,000 टन थी। दोनों ठेकों से एलजीकेम दुनिया भर के बाजार में अग्रणी स्थिति हासिल करने के करीब पहुंची।

एल गलालह समेत रेड सी क्षेत्र में लवण की सांद्रता और पानी का तापमान दुनिया में सबसे ज्यादा है। इससे आरओ मेमब्रेन को मुश्किल स्थितियों में काम करना होता है। पर एलजी केम के आरओ मेमब्रेन (LG Chem’s RO membranes) फिल्टर किए जाने वाले पानी की गुणवत्ता के लिहाज से प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले 25 प्रतिशत उत्कृष्ट हैं। इनसे बिजली की भी भारी बचत होती है।

एलजी केम ने अपने उत्पाद की आपूर्ति औद्योगिक आरओ मेमब्रेन बाजार में कोकाकोला, पैनासोनिक और अन्य विश्व विख्यात कंपनियों को की है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी प्रतिस्पर्धिता बढ़ी है। इससे देश में और विदेशों में भी भिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में इसके ग्राहक आधार का भी विस्तार हुआ है। एलजीकेम ने अपने उत्पाद कोरिया में केपको, सऊदी अरब में शोऐबी पावर प्लांट, ब्राजील के पेट्रोलियम कॉरपोरेशन - पेट्रोब्रास तथा अमेरिका के एरिजोना स्थित स्कॉट्सडेल में अपशिष्ट जल उपचार प्लांट को मुहैया कराए हैं।

तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्र और इनमें चीन, भारत तथा मध्य पूर्व के देश शामिल हैं, में इसके आवासीय आरओ मेमब्रेन की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। ऐसे में एलजी केम ने एक्वाटेक, चीन 2017 में नए उत्पादों का लोकार्पण किया। यह एशिया में  जून के शुरू में आयोजित सबसे बड़ा ट्रेड शो था।

एलजी केम में आईटीएंडई मटेरीयल्स कंपनी के प्रेसिडेंट चिओलडोंग जियोंग ने कहा, “हम अपने अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को अलग मूल्य मुहैया कराएंगे और इसके लिए अपनी विश्वव्यापी बिक्री और तकनीकी सहायता नेटवर्क का उपयोग करेंगे जो 16 से ज्यादा देशों में काम करता है। हम अंतरराष्ट्रीय बाजार लीडरशिप में निर्भीक और प्रोऐक्टिव निवेश करने की पहल भी करेंगे।”

एलजी वाटर सोल्यूशंस और रिवर्स ओसमोसिस (आरओ) मेमब्रेन पर ज्यादा जानकारी के लिए www.LGwatersolutions.com पर आइए।

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें: https://www.businesswire.com/cgi-bin/mmg.cgi?eid=51572164&lang=en
 
मल्टीमीडिया उपलब्ध है: https://www.businesswire.com/cgi-bin/mmg.cgi?eid=51572164&lang=en
 
संपर्क :
एलजी केम
चांग सिओन पार्क, +82-2-3773-1114
lgchempr@lgchem.com